मोतिहारी, अप्रैल 19 -- रक्सौल ,एक संवाददाता। नेपाल की आर्थिक राजधानी वीरगंज महानगर के मेन रोड में रविवार की सुबह बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मचा रहा। पिछले करीब 13 वर्षों से कानूनी गलियारों में अटकी सड़क विस्तार की योजना ने जब हकीकत का रूप लिया, तो शहर का नजारा बदल गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुबह 5 बजे से ही 13 बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हो गयी। देखते ही देखते दशकों पुराने पुश्तैनी मकान, शोरूम और मकान मलबे के ढेर में तब्दील होने लगीं। 1200 निजी घर व 29 सरकारी कार्यालय आए कार्रवाई की जद में:इस कार्रवाई की जद में करीब 1200 निजी घर और 29 सरकारी कार्यालय आए हैं। इसमें नेपाल टेलीकॉम,नेपाल ऑयल निगम ,मधेश विश्वविधालय सहित अनेकों सरकारी दफ्तर शामिल है,जिन्हें जमींदोज कर दिया गया है।तीन दिनों के लिए वीरगंज के इस मुख्य क्षेत्र में लाइन काट दी गई ...