मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के पर्सा जिला पुलिस कार्यालय की विशेष टीम ने बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र से लावारिस हालत में रखी गई एक भरुआ बंदूक बरामद की है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर तैनात पुलिस की विशेष टुकड़ी ने बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 22 बहुअरी से भवानीपुर की ओर जाने वाली सार्वजनिक सड़क के पूर्व दिशा में स्थित धान के खेत में प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई 12 बोर की 1 नाली भरुआ बंदूक लावारिस अवस्था में बरामद की। पुलिस ने उक्त हथियार को कब्जे में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: ब्राउन शुगर और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार इस बात की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के डीएसपी एवं सूचना अधिकारी चक्र बहादुर मल्ल ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्त...