मोतिहारी, जून 22 -- रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के बारा जिले के छातापिपरा में वीरगंज-पथलैया सड़क खंड पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक पैदल यात्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, जितपुर से वीरगंज की ओर जा रही बाइक ने पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर सड़क पार कर रहे लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात पैदल यात्री को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल यात्री के अलावा बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस कार्यालय, जितपुर से सीनियर सब इंस्पेक्टर उमेश निरौला के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल तथा बयोधा अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- नेपाल के बारा में पैदल यात्री समेत तीन लोगों की मौत पैदल यात्री को नारायणी अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घो...