धनबाद, सितम्बर 9 -- धनबाद। नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आनंद मंगल संस्था ने Rs.75 हजार का योगदान दिया है। यह राशि संस्था के सदस्यों के सहयोग से एकत्रित की गई है। अध्यक्ष अलका मित्तल ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना संस्था का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा आनंद मंगल की सदैव प्राथमिकता रही है। समाज कल्याण हो या किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, संस्था अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती है। यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटी बैंक ने चलाया सहयोग अभियान यह भी पढ़ें- नेपाल हादसे में दिवंगत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...