अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले के सिंधी समाज के लोग नेपाल में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। नेपाल के पूर्व राज्यपाल व सिंधु एकता मंच नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार खत्री ने सिंधी समाज को नेपाल के धार्मिक स्थलों के दर्शन व अगस्त माह मे एक दिवसीय नेपाल व अयोध्या सिंधी समाज के सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। वह रामनगर कालोनी स्थित शिवालय परिवार में महंत गणेश दास की माता के निधन के उपरान्त आयोजित शोक सभा में शामिल होने के लिए आए थे। नेपाल के पूर्व राज्यपाल ने कहा कि नेपाल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए दुनिया भर मे प्रसिद्ध है। अब समय बदल गया है। हम अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थलो का दर्शन कर उसके महत्व को जाने और अपने बच्चो को धार्मिक स्थलो के दर्शन के लिए उन्हे प्रेरणा दे।उन्होंने कहा कि कि नेपाल मे...