नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने ने कैंची धाम में किए दर्शन
नैनीताल, अक्टूबर 24 -- भवाली। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि लामिछाने शनिवार सुबह कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नींब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा के दरबार में मत्था टेका प्रार्थना की। कैंची धाम बाबा नींब करौरी महाराज के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नेपाल के प्रमुख राजनीतिक नेता रवि लामिछाने के सुबह कैंची धाम पहुंचने और दर्शन करने की जानकारी सामने आने के बाद उनका दौरा चर्चा में रहा। यह भी पढ़ें- Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम क्षेत्र में भारी वाहनों पर रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.