अररिया, जनवरी 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गुरुवार की सुबह से ही सीमा पर नेपाल में नव वर्ष का जश्न मनाने वालों का तांता लगा रहा । लोग अपने वाहन से नेपाल जा रहे थे। नेपाल के पहाड़ी वादियों में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग जोगबनी के रास्ते नेपाल कूच कर गये। ये लोग विभिन्न शहर के लिए नन स्टॉप जा रहे थे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े भविष्य श्रेष्ठ ने बताया भेड़ेटार, नमस्ते झरना, बसंतपुर, मूलघाट, धनकुट्टा, हिले आदि जगहों पर भारतीय पर्यटकों का भीड़ देखी गयी। सुनसरी के ईटहरी स्थित पिकनिक स्पॉट तालतलैया , हैप्पी लैंड , गोकुलम पार्क में भी लोग नव वर्ष के उपलक्ष्य में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। ईटहरी के एक पार्क में सपरिवार पहुंचे कई लोग ने बताया कि जोगबनी, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया के कई लोग नव वर्ष के उपलक्ष्य में यहां परिवार के साथ पहुंचे है। इस ...