नेपाल के पहाड़ों पर बारिश से हर घंटे औसतन दो इंच बढ़ रहा गंडक का जलस्तर
महाराजगंज, अगस्त 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश न थमने के कारण उफनाती गंडक नदी में पानी का दबाव बेहद तेजी से बढ़ रहा है। वाल्मीकिनगर बैराज के आंकड़ों के मुताबिक जलस्तर में प्रति घंटे औसतन 1.2 से 2.4 इंच तक की क्रमिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं नदी के बहाव (डिस्चार्ज) की रफ्तार भी हर बीतते घंटे के साथ खतरनाक रूप ले रही है। नियंत्रण कक्ष से मिले आंकड़ों के मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे बैराज का अप-स्ट्रीम जलस्तर 354.90 फीट दर्ज किया गया था। यह दोपहर 12 बजे बढ़कर 355.10 फुट पर पहुंच गया। महज एक घंटे के भीतर जलस्तर में लगभग 2.4 इंच की सीधी बढ़ोतरी हुई। इसके बाद अपराह्न 1 बजे जलस्तर 355.20 फीट रिकॉर्ड किया गया, यानी अगले एक घंटे में जलस्तर में फिर 1.2 इंच का इजाफा हुआ। बैराज के डाउन-स्ट्रीम में भी सुबह 11 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.