अररिया, अप्रैल 26 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जोगबनी बाजार में नए कस्टम नियमों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नेपाल सरकार द्वारा 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर भंसार (कस्टम शुल्क) अनिवार्य किए जाने से सीमावर्ती क्षेत्रों में महंगाई का असर दिखने लगा है। स्थानीय लोगों व जोगबनी आने वाले नेपाली ग्राहकों का कहना है कि अब छोटी-छोटी जरूरतों की वस्तुओं पर भी टैक्स देना पड़ रहा है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। मुख्य सीमा गेट पर सख्ती बढ़ने के बाद तस्कर खेत-खलिहानों व वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर सामान की ढुलाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- भिखनाठोरी में चौपट हो रहा व्यापार इससे अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है, जबकि आम लोग नियमों के बोझ से जूझ रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में इस नियम को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा ह...