नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करके अन्य टीमों को दिखा दिया है कि उन्हें कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथल और हैरी ब्रूक के अर्धशतक और फिर विल जैक्स की धमाकेदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण देखकर यही लगा कि नेपाल के लिए इस टोटल तक पहुंचना मुश्किल होगा लेकिन नेपाल के बल्लेबाजों ने गजब का जज्बा दिखाया और आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में सिर्फ 4 रन से मैच गंवाया। नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। नेपाल की इस जूझारू प्रयास पर क्रिकेट दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, ''नेपाल को बहुत सम्मान। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ...