श्रावस्ती, मई 15 -- जमुनहा,संवाददाता। फरवरी माह में लापता हुए मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगढ़ी निवासी युवक का शव शुक्रवार को नेपाल के जंगल में मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस शव को अपने साथ ले गई। नेपाल राष्ट के बांके जिला के नरैनापुर गांव पालिका वार्ड नंबर चार जयराम पुरवा के उत्तर 10 किलोमीटर अंदर जंगल में स्थित गोवर्धन दास धाम के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराया तो शव की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी के बांसगढ़ी निवासी सक्तू यादव (45) पुत्र मोहन के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- नेपाल के जंगल में मिला बांसगढ़ी निवासी युवक का शव परिजनों ने बताया की सक्तू की गुमशुदगी फरवरी माह में दर्ज कराई गई थी। शव की पहचान ...