प्रयागराज, अप्रैल 9 -- नेपाल के छात्रों ने प्रयागराज का भ्रमण किया। पड़ोसी मुल्क के पोखरा के 29 छात्र पांच शिक्षकों के साथ प्रयागराज आए और यहां तीन दिन रहे। पूर्व उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश (यूपी एवं एमपी) उपक्षेत्र मुख्यालय की ओर से आयोजित नेपाल भारतीय मैत्री विद्यालयीय टूर के तहत प्रयागराज के भ्रमण पर आए। शिक्षक और छात्रों का 34 सदस्यीय दल पांच से सात अप्रैल तक प्रयागराज प्रवास के दूसरे दिन त्रिवेणी गए। छात्रों नाव पर संगम की सैर की। इसके बाद किले का भ्रमण किया। छात्रों ने किले सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी देखी। किले के राष्ट्रपति व्यू प्वाइंट पर कमांडेंट के साथ संवाद किया। कमांडेंट ने छात्रों को किले के बारे में ऐतिहासिक जानकारी दी। संगम और किला भ्रमण के बाद छात्रों ने शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को देखा। प्रवास के अंतिम दिन छात्...