अररिया, जून 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सीमावर्ती मोरंग, सुनसरी, झापा और उदयपुर जिलों के विभिन्न स्थानों से अवैध नशीले पदार्थों सहित चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया गया है। भारतीय सीमा जोगबनी से सटे मोरंग के विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 16 में लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो विराटनगर और इलाका प्रहरी कार्यालय रानी के संयुक्त प्रहरी टीम ने सुनसरी के धरान उपमहानगरपालिका वार्ड 15 निवासी 28 वर्षीय सुजन लिम्बू को 5 ग्राम 22 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार, इलाका प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर पुलिस ने इटहरी वार्ड 16 के 27 वर्षीय दीपेश चौधरी, 28 वर्षीय सरोज चौधरी तथा बराहक्षेत्र नगरपालिका वार्ड 9 के 24 वर्षीय दिपेन्द्र मोचे को 3 ग्राम 220 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित बराहक्षेत्र वार्ड 2 से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़...