बहराइच, जुलाई 20 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल के काठमांडु में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप लेकर पहुंचे भारतीय तस्कर को पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान हुए मुठभेड़ में गोली लगने से तस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने महिला तस्कर समेत तीन तस्करों को दबोच लिया है। उसके पास से नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई है। नेपाली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह डिलीवरी काठमांडु में देने के लिए दोनों आए थे,लेकिन मुखबिर की सूचना मिल जाने से पुलिस पकड़ने में कामयाब रही。

तस्करों की गिरफ्तारी भारतीय इलाके में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप व नशीली दवाओं की बड़ी खेंप बरामद हुई थी। अब इसके तार नेपाल की राजधानी काठमांडू से जुड़ते नजर आ रहे है। नेपाली पुलिस से नशीली दवाओं के तस्करों की घेराबंदी पर हुई मुठभेड़ में एक भारतीय तस्कर पैर में गोली लगने से घा...