नई दिल्ली।, अगस्त 27 -- sadhguru on nepal flood: नेपाल और तिब्बत सीमा पर अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई है। इस विनाशकारी आपदा में ईशा फाउंडेशन के कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का 80 सदस्यीय दल बाढ़ की चपेट में आ गया है। तिब्बत के सागा में मौजूद ईशा फाउंडेशन के शिविर में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने जब इसकी जानकारी अपने लोगों से दी तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। इस कैंप में मौजूद अधिकांश लोगों के आंसू निकल पड़े। एक भावुक संदेश में उन्होंने बताया कि उनका दल तिब्बत के केरूंग स्थित इमिग्रेशन सेंटर पर मौजूद था, तभी अचानक आई बाढ़ के तेज बहाव में पूरी इमारत सेकंडों में बह गई। सद्गुरु के मुताबिक, दल के नेता ईशांगा प्रवीण ने सुबह 9:05 बजे इमिग्रेशन पहुंचने का संदेश भेजा था।...