कन्नौज, दिसम्बर 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पायका खेल मैदान मझपुरवा में चल रहे 10 दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने कुश्ती में दांव पेंच दिखा कर दर्शकों का जम कर मनोरंजन किया। गुरुवार को नेपाल की महिला पहलवान रूबी थापा ने गाजियाबाद की बबली पहलवान को पछाड़ कर कुश्ती जीत ली। दंगल में नेपाल के लकी थापा पहलवान ने गाजियाबाद के विक्की पहलवान को पटकनी दी। जबकि नवाज पहलवान फिरोजपुर कोटला पंजाब व नरेंद्र पहलवान दिल्ली के बीच 20 मिनट कड़ी टक्कर हुई। निर्धारित समय में दोनों पखलवानों को बराबर पर छुड़ा दिया गया। दंगल के आयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को देश व विदेश के नामी पहलवान देवा थापा, जम्मू के जावेद गनी, कलियर के बाबा मोनिस पहलवान, पंजाब के मौसम अली तथा अयोध्या के बाबा लाड़ी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। दंगल में रोमांचक कुश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.