काठमांडू, सितम्बर 1 -- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच नुवाकोट जिले के एक स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी की सूझबूझ ने सैकड़ों बच्चों की जान बचा दी। दवाड़ी ने बताया कि उन्हें कुछ ही मिनटों के भीतर अलग-अलग लोगों से बाढ़ को लेकर चेतावनियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए स्कूल खाली कराने का फैसला किया। राजेंद्र दवाड़ी नुवाकोट स्थित त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। जिस सुबह बाढ़ आई, उस समय स्कूल में करीब 900 बच्चे मौजूद थे। दवाड़ी ने उन्हें तुरंत ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थान की ओर जाने को कहा और स्कूल बसों को भी वापस लौटने का निर्देश दिया।सुबह करीब 9:10 बजे मिली बाढ़ की चेतावनी दवाड़ी के मुताबिक, वह सुबह करीब 9:10 बजे स्कूल में थे, तभी उन्हें बाढ़ आने की जानकारी मिलने लगी। कुछ ही मिनटों के भीतर चार अलग-अलग लोगों ने...