नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के दौरान पानी और मलबे के सैलाब के रास्ते में आया सब कुछ बहने के कई वीडियो हमने देख रखे हैं। लेकिन उस दौरान वायरल हुआ एक दो मंजिला घर इस तबाही में भी सुरक्षित खड़ा रह गया। इस मकान के निचले मंजिले में आधा हिस्सा तक मलबा भर गया है, लेकिन मकान ना तो गिरा, ना ही बहा, बल्कि हाहाकारी धार के बीच टिका रहा, ये कई लोगों के लिए चौंकाने वाली बात रही। सोशल मीडिया पर आर्किटेक्चर प्रेजेंटेशन नाम से चैनल चला रहे लोगों ने इस घर के बचने के पीछे इसको बनाने की इंजीनियरिंग को ग्राफिक्स के जरिए समझाया है और बताया है कि ये कमाल सीमेंट, रेत, गिट्टी और पानी के कंक्रीट के साथ स्टील के भरपूर इस्तेमाल से संभव हुआ है। इस घर का बाढ़ वाले दिन का वीडियो जब वायरल हुआ था, उसमें घर की ऊपरी मंजिल पर परिवार के कई लोग हर तरफ पानी...