कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के कई जिलों में नदियों के रास्ते बड़ी संख्या में अज्ञात और असामान्य प्रजाति की मछलियां पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मत्स्य निदेशालय, बिहार ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने और आम लोगों को ऐसी मछलियों का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ के पानी के साथ बहकर आने वाली कई मछलियां गंदी नालियों, मृत पशुओं और यहां तक कि शवों के संपर्क में रहने के कारण जीवाणु, विषाणु और फफूंद जैसे हानिकारक सूक्ष्मजीवों से संक्रमित हो सकती हैं। ऐसी मछलियों का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। मत्स्य निदेशक तुषार सिंगला द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बाढ़ के दौरान नदी का पानी दूर-दूर तक फैल...