मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ का असर उत्तर बिहार की नदियों पर पड़ रहा है। बागमती, बूढ़ी गंडक और गंडक समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से सतही पानी के साथ भूमिगत जल पर संभावित असर को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। लंबे समय तक खेतों, गांवों और नदी के आसपास जमा पानी जमीन में रिसकर उथले भूजल स्रोतों तक पहुंच सकता है। इससे भूजल रिचार्ज बढ़ने की संभावना के साथ सीवेज, कचरे, कृषि रसायनों या अन्य प्रदूषकों के जमीन में पहुंचने का खतरा भी रहता है।

जलस्रोतों की जांच की आवश्यकता इसको देखते हुए बागमती-बूढ़ी गंडक किनारे के बाढ़ प्रभावित गांवों में जलस्रोतों की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। भूमिगत जल की गुणवत्ता में बदलाव की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नगर निगम व ...