गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता उप निदेशक मत्स्य ने नेपाल की बाढ़ के साथ नदियों में पहुंचीं मछलियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। उप निदेशक ने कहा कि नेपाल में आई आपदा के कारण गंडक सहित विभिन्न नदियों में बाढ़ का पानी आने से कुछ क्षेत्रों में अज्ञात एवं असामान्य मछलियां मिल रही हैं। इनमें गूंच, गोइता और कैटफिश जैसी प्रजातियां होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि गूंच मछली जहरीली नहीं है। वर्तमान में मुख्य चिंता बाढ़ के पानी से आई अज्ञात मछलियों की खाद्य सुरक्षा को लेकर है। बाढ़ के दौरान मछलियां दूषित पानी, सीवेज, मृत जीवों एवं अन्य प्रदूषकों के संपर्क में आ सकती हैं। उन्होंने अपील की है कि बाढ़ के पानी से पकड़ी गई अज्ञात अथवा असामान्य मछलियों की पहचान एवं खाद्य-सुरक्षा संबंधी जांच पूर्ण होने तक उनका क्...