महाराजगंज, अगस्त 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आई बाढ़ के पानी में बहकर नारायणी गंडक नदी में चार शव बहकर भारतीय क्षेत्र में चले आए हैं। इन शवों को नारायणी नदी के टेलफाल के पास एसडीआरएफ की टीम ने निकाला है। शवों को इन शवों को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम गृह में रखा जाएगा। नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष कुमार जायसवाल ने बताया कि नदी में बहकर आए चार शवों में से तीन महिलाओं के और एक शव पुरुष का है। इनमें से एक शव को नारायणी नदी के बनकेसिया के पास और तीन शव को टेलफाल ठोकर संख्या एक के पास एसडीआरएफ की टीम ने नदी में बहते हुए देखा। यह भी पढ़ें- Nepal Bihar Flood LIVE: नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, चंपारण समेत तीन जिलों में NDRF तैनात स्टीमर की सहायता से इन शवों को बाहर निकाला गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि नदी में बहकर आए चारों श...