महाराजगंज, अगस्त 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के उत्तरी इलाकों में आई विनाशकारी तबाही के बाद अब गंडक नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शनिवार को पूरे दिन वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर डिस्चार्ज 99 हजार 800 क्यूसेक पर स्थिर रहने के बाद रविवार सुबह से नदी में पानी का बहाव तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार दोपहर 11 बजे बैराज तक गंडक नदी में डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 36 हजार 700 क्यूसेक तक पहुंच गया है। वहीं 12 बजे यह डिस्चार्ज 144800 क्यूसेक तक पहुंच गया। नेपाल से आ रहे इस अतिरिक्त पानी को देखकर सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा समेत दियारा क्षेत्र के आठ गांवों में लोगों की निगाहें फिर से नदी की लहरों पर टिक गई हैं。 यह भी पढ़ें- नेपाल की बाढ़ में लापता यूपी के बेटे के लिए की जा रहीं दुआएं, त्रिशूली प्लांट पर थी तैनातीनेपाल के कैचमे...