महाराजगंज, अगस्त 30 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। नेपाल की त्रासदी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारत की संवेदना नेपाल की जनता के साथ है। नेपाल में जो भी लोग पीड़ित हैं, भारत उनके परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की भी भारत सरकार को चिंता है। उन्हें जल्द से जल्द सकुशल उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।उन्होंने शनिवार को जिलाधिकारी से राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता बरती जाए और जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन...