बहराइच, नवम्बर 2 -- रुपईडीहा। नेपालगंज अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की उपाधि ललितपुर के सगरमाथा स्वीमिंग क्लब को मिली। दो दिवसीय इस स्वीमिंग प्रतियोगिता में सगरमाथा क्लब को 429 अंक प्राप्त हुए। नेपाल स्वीमिंग संघ के प्राविधिक सहयोग व नेपालगंज स्वीमिंग क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नई दिल्ली के इलाइट स्वीमिंग एकेडमी को 174 अंक मिलने पर दूसरा पुरस्कार मिला है। लखनऊ की लामार्टिनियर गर्ल्स कालेज को 33 अंक मिलने पर पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। 10 स्वर्ण पदक जीतने वाली राइजा अवा सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित की गई। उसे 5 हजार 5 55 रुपये नगद भी प्राप्त हुए। नेपाल स्वीमिंग संघ के अध्यक्ष जगत मान श्रेष्ठ, महासचिव ईश्वर कुमार कार्की, नेपालगंज स्वीमिंग क्लब के अध्यक्ष केशव राज न्यौपाने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यमणी अधिकारी, आयोज...