नेपाल कस्टम अफसरों ने झाड़ दिया पल्ला, भारतीय एजेंटों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
महाराजगंज, जुलाई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सीमा सोनौली-बेलहिया पर नेपाल भंसार में भारतीय कस्टम एजेंटों के प्रवेश पर प्रतिबंध के विरोध में भारतीय एजेंटों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि भारतीय व नेपाली कस्टम अधिकारियों की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी थीं, लेकिन कोई बात नहीं बनी। नेपाल कस्टम अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड कर भैरहवा कस्टम एजेंट संघ की तरफ कर दिया। कहा कि यह मामला नेपाल कस्टम संघ द्वारा उठाया गया है और जिसको नेपाल कस्टम संघ कागजात के संग भेजेगा, कस्टम अधिकारी भी उसी का काम करेंगे। इसके बाद नाराज भारतीय एजेंटों ने सीमा पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस बैठक के बेनतीजा होने से सीमा पर ठप पड़े आयात-निर्यात कारोबार को ग्रहण लग गया है। इंडिया गेट के पास नेपाल कस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.