महाराजगंज, जुलाई 27 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती तस्करी, मानव तस्करी और राजस्व चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने 15 सदस्यीय बॉर्डर इंटरैक्शन टीम की तैनाती कर दी है। इस दौरान सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक नारायण दत्त पौडेल ने सोनौली सीमा क्षेत्र का दौरा कर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बीआईटी टीम सादे कपड़े में रहकर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखेगी। संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेगी तथा स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्र कर तस्करी नेटवर्क और अन्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई में सहयोग करेगी। नेपाल एपीएफ के अनुसार पारंपरिक गश्त और चेकपोस्ट व्यवस्था से अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के कारण यह नई रणनीति अपनाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर इन टी...