अररिया, अप्रैल 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश के अध्यक्ष में राजेंद्र राउत फिर से निर्वाचित हुए हैं। दूसरे प्रत्याशी नवीन रिजाल को पराजित करते हुए राउत दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित होने पर उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। लोग मिलकर और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे है। बता दें कि तीन साल पहले झापा में हुए चुनाव में राउत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। नेपाल के प्रसिद्ध उद्योगपति राउत महासंघ कोशी के संस्थापक सदस्य हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश कार्यालय भवन निर्माण हो रहा है। उनके साथ प्रतिस्पर्धा में उतरे रिजाल महासंघ के केंद्रीय सदस्य हैं। श्री राउत ने विराटनगर में सम्पन्न अधिवेशन में उपस्थित होने वाले प्रमुख अतिथि नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष चंद...