खगडि़या, जून 15 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिला निवासी कैलाश झा किंकर के छोटे सुपुत्र सुमन शेखर की मुख्य भूमिका में और युवा फिल्मकार मिनी पांडेय द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाइफ टाइम डेथ' ने नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल फ़ल्मि फेस्टिवल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- झारखंड फिल्म फेस्टिवल में होगी धनबाद की फिल्मों की स्क्रीनिंगपुरस्कार की उपलब्धि फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बेस्ट एक्टर) और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (बेस्ट डायरेक्टर) का पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि से फिल्म की पूरी टीम में खुशी का माहौल है। करीब सवा घंटे की यह फिल्म एक अनोखी और दार्शनिक कहानी पर आधारित है। फिल्म का मुख्य किरदार 'समय', जीवन (लाइफ), समय (टाइम) और मृत्यु (डेथ) के बीच उलझा हुआ है। कहानी मानव अस्तित्व, समय की गति और मृत्यु के रहस्य को संवेदनशील ढंग से प्रस...