नेपाल आपदा में फंसे लोगों की कुशलता के लिए यज्ञ में की प्रार्थना
मथुरा, अगस्त 31 -- नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन कर विश्व कल्याण और लोक मंगल की कामना की। इस दौरान नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति तथा प्रभावित लोगों की कुशलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की गई। आचार्य विवेक उपाध्याय ने कहा कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा बेहद दुखद है। त्रासदी में कई लोगों की जान जाने से व्यापक क्षति हुई है, वहीं धार्मिक यात्रा पर गए अनेक तीर्थयात्रियों के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे होने की चिंता भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- नेपाल में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि यज्ञ के दौरान भगवान शिव से कामना की कि आपदा में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। मलबे में दबे लोगों का सकुशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.