नेपाल आपदा प्रभावित इलाकों में सेवाकार्य का संकल्प
वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लायंस क्लब वाराणसी अर्जुन एवं लायंस क्लब वाराणसी पर्ल का सोमवार को नेपाल के भैरहवा स्थित एक रिजॉर्ट में नई कार्यकारिणी चुनी गई। दोनों देशों के क्लबों के सदस्यों ने नेपाल में पिछले दिनों आई आपदा में मिलकर सेवाकार्य का संकल्प लिया। इस दौरान 'सेवा ही मित्रता है, मित्रता ही सेवा है, जय भारत-जय नेपाल मैत्री' का उद्घोष किया गया। मुख्य अतिथि नेपाल डिस्ट्रिक्ट 325-पी के गवर्नर संदीप कसौधन ने कहा कि भारत के लायंस क्लब का नेपाल में इंस्टालेशन करना यह दर्शाता है कि सेवा की कोई सीमा नहीं होती। लायंस क्लब वाराणसी अर्जुन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने कहा कि जल्द ही नेपाल के लायंस साथी वाराणसी आएंगे और वाराणसी के लायंस साथी नेपाल के क्लबों में जाकर संयुक्त प्रशिक्षण लेंगे। युवाओं के बीच संवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.