गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दवा व्यापारियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। नेपाल के हादसा पीड़ितों की मदद के लिए दवा विक्रेता समिति ने पहल कर आवश्यक दवाओं का सहयोग प्रदान किया। समिति की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाएं मानव सेवा संस्थान सेवा के माध्यम से नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएंगी। समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि आपदा की कोई सीमा नहीं होती और मानवता भी सीमाओं की मोहताज नहीं है। नेपाल के लोग इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में नेपाल आपदा राहत के लिए गोर्खाली सुधार सभा 44,600 रुपये जमा किए उन्होंने कहा कि दवा व्यवसायी समाज अपनी क्षमता के अनुस...