नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नेपाल के रसुवा जिले से 26 अगस्त को आई आपदा ने पूरे देश हो हिला कर रख दिया है। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें किसी भयंकर डिजास्टर फिल्म जैसी लग रही हैं। बीते बुधवार को देखते ही देखते नेपाल के रसुवा जिले में बस्तियां बह गईं, पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गए, सड़कें मलबे में बदल गईं और सैकड़ों लोग मौत हो गई। मरने वालों की संख्या 500 के पार जा पहुंची है। वहीं नेपाल-तिब्बत सीमा के पास से बाढ़ का एक बेहद हीडराने वाला वीडियो सामने आया है।नेपाल बाढ़ का सबसे डरावना वीडियो वीडियो में एक परिवार अपने घर की दूसरी मंजिल की बालकनी में फंसा नजर आ रहा है। घर के चारों तरफ तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी बह रहा है और उसके साथ मिट्टी और मलबा भी बहता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कम से कम तीन लोग बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। वे अपने घर के चारो...