अररिया, जनवरी 31 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय सीमा से सटे विराटनगर वार्ड 16 में जांच के दौरान लेटांग वार्ड पांच निवासी मनोज परियार को पांच ग्राम 90 मिलीग्राम और वार्ड 15 में नौ ग्राम 350 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ दमक निवासी एलिस कार्की को गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार उक्त कार्रवाई इलाका प्रहरी कार्यालय मोरंग पुलिस और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की है। मोरंग पुलिस का दावा है कि उक्त दोनों जोगबनी से नेपाल प्रवेश कर रहे थे कि संदेह होने पर जांच की गयी तो उनके पास से उक्त ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.