नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नेपाल में बीते हफ्ते आई विनाशकारी बाढ़ में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस त्रासदी में दो हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं नेपाल में आई इस त्रासदी के बीच त्रिशूली-3ए हाइड्रोपावर स्टेशन को लेकर एक मजूदर ने बड़ा दावा किया है। भयानक बाढ़ से बचने वाले एक मजदूर राज छेत्री का आरोप है कि जब बाढ़ का पानी बढ़ने लगा और टनल के अंदर कीचड़ भर गया, तब मजदूरों ने एक चीनी सुपरवाइजर से बाहर निकलने में मदद मांगी। लेकिन आरोप है कि सुपरवाइजर खुद ही वहां से निकल गया। राज छेत्री के मुताबिक, इस घटना के बाद सैकड़ों मजदूर टनल के अंदर फंस गए और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।हाइड्रोपावर स्टेशन पर चीनी कंपनी कर रही है काम बता दें कि, त्रिशूली-3ए हाइड्रोपावर स्टेशन में इंजीनियरिंग से जुड़ा काम चीन की...