मोतिहारी, मार्च 2 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने अलग अलग जगहों से छापेमारी कर 409 बोतल नेपाली शराब सहित सात व्यक्तियों को पकड़ा। इन लोगों के पास से दो बाइक भी जब्त किया गया है, जिससे शराब लादकर ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि होली पर्व को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बड़हरवा लखनसेन निवासी निखिल दूबे, बजरंगी कुमार, नागेश कुमार, बड़हरवा सीवन निवासी भरत मुखिया, विसम्भरपुर निवासी दीपक कुमार, पताही थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी छोटू कुमार व सोनू कुमार को शराब सहित गिरफ्तार किया गया। सभी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...