सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- विनोद कुमार सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा पर 51वीं वाहिनी एसएसबी की लालबंदी बीओपी ने शनिवार शाम कार्रवाई कर नेपाली शराब संग एक युवक को गिरफ्तार किया।कार्रवाई सोनबरसा क्षेत्र में सीमा स्तंभ के पास की गई। एसएसबी के अनुसार, शाम को नेपाल की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया। चालक भागने लगा। जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी में बैग से 67 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय निकुंद कुमार के रूप में हुई।जब्त शराब, बाइक और आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग, सीतामढ़ी के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...