सीतामढ़ी, अप्रैल 30 -- परिहार। अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने 490 बोतल नेपाली सौंफी शराब व एक बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव निवासी सुरेश सिंह और नोनाही गांव निवासी राजनंदन राय के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पकड़िया गांव के ग्रामीणों ने शराब एवं बाइक के साथ बेतहा के सुरेश सिंह को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर बंधी बोरियों की तलाशी ली तो उसमें से 450 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- नेपाली शराब व बाइक संग दो गिरफ्तार शराब एवं बाइक को जब्त और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने प्रस्थान किया। धरहरवा स्थित महारानी स्थान जाने वाली सड़क में पुलिस वाहन क...