मोतिहारी, अप्रैल 1 -- कुंडवा चैनपुर। सशस्त्र सीमाबल बीसवीं वाहिनी कुंडवा चैनपुर सीमा चौकी के जवानों ने बुधवार सुबह तीन बजे के करीब भारत नेपाल सीमा के परसा गांव के करीब से चार सौ बीस बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार भिखारी मली कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गवन्द्री का व सुदेश बैठा ढ़ाका थाना क्षेत्र के करसहिया का रहने वाला है।गश्तीदल का नेतृत्व इंस्पेक्टर जीडी आलोक कुमार कर रहे थे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सुबह नाका पार्टी के साथ वे गश्त पर थे तभी नेपाल की ओर से दो लोग सिर पर बोरी मे सामान लेकर आता दिखा।दोनों को हिरासत में लेकर चेक करने पर बोरी मे शराब निकला।दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले किया जा रहा है।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा ...