मधुबनी, अक्टूबर 5 -- फुलपरास। ललमनियां थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 120 बोतल नेपाली नर्मिति देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान ललमनियां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव निवासी मुकेश कुमार राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस बल रविवार को दिवा गश्ती पर निकला था। इसी दौरान ललमनियां बॉर्डर के समीप भारतीय क्षेत्र में नेपाल की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाइक पर बंधे बैग की तलाशी लेने पर उसमें शराब बरामद हुई।पुलिस तस्कर को थाना लेकर आई, जहां शराब की गिनती करने पर 120 बोतल नेपाली नर्मिति देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर की बाइक भी जब्...