लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- गौरीफंटा पुलिस ने कवच योजना के तहत भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना गौरीफंटा पुलिस ने अभियुक्त धर्मेन्द्र निवासी ग्राम कजरिया थाना गौरीफंटा को 30 शीशी नेपाली शराब रहर के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल राजीव सिंह, हेमन्त कुमार व विनीत कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.