अररिया, अप्रैल 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोनामणि गोदाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की रात सोनामणि गोदाम चौक पर चाढ़े चार लीटर नेपाली शराब जब्त किया है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान सोनामणि गोदाम चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान नेपाल की ओर से एक बाइक को आते देखा। पुलिस को देखकर बाइक छोड़ कर चालक नेपाल की ओर भाग गया। जब्त बाइक का तलाशी लेने पर डिक्की से साढ़े चार लीटर नेपाली शराब जब्त किया गया है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...