नेपाली युवक ने कीटनाशक खाया, महराजगंज पुलिस ने बचाई जान
महाराजगंज, मई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल बॉर्डर के ठूठीबारी सीमावर्ती कस्बे में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाल निवासी एक युवक ने बाजार में खरीदी गई कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर युवक ने खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बिना देर किए युवक को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे निचलौल रेफर कर दिया। नेपाल के जिला नवलपरासी अंतर्गत पररसिया पाल्हीनंदन निवासी दीपेंद्र धोबी (30) पुत्र अकलू धोबी शुक्रवार को खरीदारी के लिए ठूठीबारी बाजार आया था। इसी दौरान उसने सब्जी में डालने वाली कीटनाशक दवा खरीदी व कुछ ही देर बाद उसे पी लिया。
चौकी इंचार्ज ने दिखाई संवेदनशीलता युवक की हालत बिगड़ने लगी तो उसने खुद ही कोतवाली से लौट रहे लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.