चम्पावत, मई 18 -- योगेश, टनकपुर। टनकपुर के शिवालय चौक के समीप एक नेपाली युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने नेपाली युवक को उप जिला पहुंचाया। जहां उसे डॉ. उमर ने मृत घोषित किया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि नेपाली युवक राजेश कुमार निवासी वार्ड नंबर दस रत्नापुर थाना गुलरिया जिला बदिया नेपाल का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों ने बताया कि युवक नेपाल से घूमने के लिए टनकपुर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...