महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस नेताओं ने नेपाल मूल की विवाहित महिलाओं के मताधिकार से जुड़ी समस्या उठाई। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश व भारत निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नेपाल मूल की विवाहित महिलाओं के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की, ताकि उनके मताधिकार की रक्षा हो सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच वर्षों से रोटी-बेटी का गहरा संबंध रहा है। सीमावर्ती जिले महाराजगंज के कई गांवों में नेपाल मूल की महिलाओं की शादी हुई है और वे लंबे समय से यहां निवास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नौतनवा व निचलौल तहसील क्षेत्रों में ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक है। यदि इन महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.