लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ। विभूतिखंड में सीएम ग्रिड योजना के तहत काम करने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी के नेपाल निवासी बावर्ची ने मंगलवार दोपहर चाकू से खुद को गला काट लिया। लहूलुहान होकर वह वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने बावर्ची को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि नेपाल निवासी एम लाल वर्मा (35) कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के लिए खाना बनाते थे। बावर्ची एम लाल सिनेपोलिस मॉल के पास ही निर्माण साइड पर कमरे में रहते थे। मंगलवार दोपहर उन्होंने सबके लिए खाना बनाया। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से खुद की गर्दन काट ली। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। घटना को देख वहां मौजूद कर्मचारियों दहशत फैल गई। घटना के फौरन बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल एम ला...