देहरादून, अप्रैल 11 -- ऋषिकेश। ऋषिकेश में शनिवार को वाहनों के जाम से पर्यटक परेशान रहे। साहसिक पर्यटन का लाभ उठाने बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे। जिसके चलते नेपाली फार्म से तपोवन के बीच वाहनों का दिनभर दबाव रहा। तिराहा चौराहा पर खड़ी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मैदानी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने से पर्यटक बड़ी संख्या में ऋषिकेश पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...