बगहा, मार्च 18 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। सीमावर्ती देश नेपाल के त्रिवेणी बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में नागा बाबा कुटी के द्वारा चैत वर्णी के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार की संध्या में किया गया। नागा बाबा कुटी के मठाधीश तथा पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान केशव दास ने बताया कि स्थानीय किशोर तथा युवा वर्ग के पहलवानों में खेल के प्रति भावना के विकास के लिए 2020 से ही प्रति वर्ष चैत वर्णी के अवसर पर यहां कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुक्तिनाथ पीठाधीश स्वामी कमलनयनाचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी कृष्ण प्रपन्नाचार्य महाराज के द्वारा फीता काटकर किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में भारत तथा नेपाल के करीब दो दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला...