लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश और नेपाल के बीच पर्यटन, संस्कृति और साझा विरासत को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नेपाल के 20 वरिष्ठ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। यह दौरा दोनों देशों के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। लखनऊ दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा देखा। लखनऊ की पुरानी इमारतों और इतिहास के बारे में जानकारी ली।प्रतिनिधियों को लखनऊ की खान-पान की पहचान से भी परिचित कराया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और नेपाल केवल भौगोलिक पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी आस्था, सांस्कृतिक परंपराएँ और साझा विरासत ...