मधुबनी, मई 3 -- मो. माजिद हरलाखी। नेपाली नागरिक के साथ मारपीट कांड का एक फरार आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान पिपरौन गांव निवासी सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब तीन माह पूर्व आरोपितों ने बॉर्डर के नजदीक एक नेपाली नागरिक के साथ मारपीट किया था। इस मामले में पीड़ित नेपाली नागरिक ने हरलाखी थाने में चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आरोपितों की पहचान कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.